
26, March
पंजाब के मानसा जिले में विजिलेंस विभाग ने गबन के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए जल स्रोत प्रबंधन विभाग के दो अधिकारियों समेत कुल पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जबकि एक रिटायर्ड जूनियर इंजीनियर (जे.ई.) को गिरफ्तार कर लिया गया है। विजिलेंस विभाग के इंस्पेक्टर नगिंदर सिंह के अनुसार यह कार्रवाई अमरीक सिंह नामक व्यक्ति की शिकायत के आधार पर की गई, जिसमें सरकारी कार्यों में अनियमितताओं और धन के दुरुपयोग के आरोप लगाए गए थे।
जांच के दौरान सामने आया कि गांव बछआना में विभाग द्वारा बनवाए गए मोघों के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया, जिससे करीब 5 लाख 40 हजार रुपये का गबन हुआ। मामले की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। विजिलेंस विभाग का कहना है कि जांच अभी जारी है और आने वाले समय में इस मामले में और खुलासे हो सकते हैं।
