खरीद पूरी रफ्तार से जारी: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक्क

चंडीगढ़, 30 अप्रैल:

गेहूं के चल रहे खरीद सीजन में 8,58,333.2 मीट्रिक टन की खरीद के साथ संगरूर जिला अब तक पहले स्थान पर है। इसके बाद 8,49,614.1 मीट्रिक टन खरीद के साथ पटियाला दूसरे स्थान पर, 7,60,438.4 मीट्रिक टन खरीद के साथ बठिंडा तीसरे स्थान पर और 7,21,237.5 मीट्रिक टन खरीद के साथ इस समय फिरोजपुर चौथे स्थान पर है।

अब तक फसल का कुल आगमन 110.74 लाख मीट्रिक टन हुआ है, जिसमें से 108.24 लाख मीट्रिक टन खरीदी जा चुकी है।

खरीदे गए गेहूं में से विभिन्न सरकारी एजेंसियों ने 107.26 लाख मीट्रिक टन जबकि व्यापारियों ने 98,259.2 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा है।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक्क जहां खरीद कार्यों का जायजा लेने के लिए राज्य भर की मंडियों का व्यक्तिगत दौरा कर रहे हैं, वहीं वे सफल खरीद सीजन सुनिश्चित करने के लिए सभी भागीदारों – किसानों, आढ़तियों और मजदूरों से भी बातचीत कर रहे हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि खरीद पूरी रफ्तार से जारी है।

भुगतान के मामले में 25,000 करोड़ रुपये से अधिक का न्यूनतम समर्थन मूल्य स्वीकृत हो चुका है, जिसमें से 24,000 करोड़ रुपये से अधिक राशि पहले ही किसानों के खातों में ट्रांसफर कर दी गई है।

उल्लेखनीय है कि खरीद सीजन को सफल बनाने से संबंधित प्रयासों के हिस्से के रूप में 1897 खरीद केंद्रों और लगभग 986 अस्थायी यार्डों के साथ पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *