नगर निगम चुनावों के लिए भाजपा पंजाब की प्रदेश चुनाव समिति की बैठक जारी

 

चंडीगढ़, 13 मई
पंजाब में घोषित स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी पंजाब की प्रदेश चुनाव समिति की बैठक चंडीगढ़ स्थित पंजाब भाजपा मुख्यालय में जारी है।

बैठक में प्रमुख रूप से पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा तथा संगठन महामंत्री मंथरी श्रीनिवासुलु उपस्थित हैं।

पार्टी सूत्रों के अनुसार बैठक में पठानकोट, बठिंडा, बटाला, अबोहर, मोहाली, बरनाला, कपूरथला और मोगा नगर निगम चुनावों के लिए भाजपा उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न नगर निगमों के लिए वरिष्ठ नेताओं और समन्वयकों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जो चुनाव प्रक्रिया और उम्मीदवार चयन को लेकर चर्चा कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *