
रायपुर, 7 अप्रैल
छत्तीसगढ़ में एक महिला के खिलाफ नाबालिग लड़के से दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, महिला और नाबालिग लड़के के बीच Instagram के जरिए दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच बातचीत लंबे समय से चल रही थी। बताया जा रहा है कि महिला की लव मैरिज हो चुकी है, लेकिन शादी से पहले ही वह नाबालिग के संपर्क में थी।
आरोप है कि महिला ने नाबालिग को होटल में बुलाया, जहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। घटना के सामने आने के बाद पीड़ित के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और संबंधित सबूत जुटाए जा रहे हैं। आरोपी महिला से पूछताछ जारी है, जबकि पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

