टायर फटने से भीषण हादसा: डिवाइडर पार कर टिपर से टकराई कार, एक की मौत, एक गंभीर घायल

गुरदासपुर, 22 अप्रैल

गुरदासपुर के बरियार बाइपास के पास गांव राम नगर भून के बाहर आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों व्यक्ति गुरदासपुर के नजदीकी गांव मौखे के रहने वाले थे और स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर अपने गांव वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक कार का टायर फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर पार कर सामने से आ रहे एक टिपर से जा टकराया।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में सुखबीर सिंह निवासी गांव मौखे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे व्यक्ति को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि दोनों व्यक्ति अपनी जमीन का सौदा कर वापस घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *