तलवाड़ा में 5 अप्रैल को रेड क्रॉस मेला, लकी ड्रॉ इनामों की लगेगी झड़ी

                   

तलवाड़ा, 2 अप्रैल
भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड द्वारा तलवाड़ा में 5 अप्रैल 2026 को वार्षिक रेड क्रॉस मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य अभियंता राकेश गुप्ता ने बताया कि इस मेले का उद्घाटन श्रीमती दीप्ति त्रिपाठी तथा इंजीनियर मनोज त्रिपाठी, चेयरमैन बीबीएमबी द्वारा किया जाएगा। यह मेला बीबीएमबी टाउनशिप के नर्सरी ग्राउंड में आयोजित होगा। उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों को इस मेले में भाग लेने के लिए हार्दिक आमंत्रण दिया है।
इस संबंध में बीबीएमबी रेड क्रॉस संस्था की चेयरपर्सन श्रीमती सीमा गुप्ता ने बताया कि इस मेले से होने वाली आय को गरीब, बेसहारा, जरूरतमंद तथा मरीजों की सहायता के लिए उपयोग किया जाता है। उन्होंने कहा कि बीबीएमबी रेड क्रॉस संस्था समाज कल्याण के अनेक कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि इस मेले में एलईडी स्मार्ट टीवी, रेफ्रिजरेटर, टैबलेट, साइकिल, मोबाइल फोन, माइक्रोवेव ओवन, स्मार्ट वॉच, स्मार्ट बैंड, ब्लूटूथ स्पीकर, इलेक्ट्रिक चॉपर आदि अनेक इनाम लकी ड्रॉ के माध्यम से दिए जाएंगे।
बीबीएमबी रेड क्रॉस संस्था की सचिव श्रीमती डिंपल ने बताया कि मेले के दौरान भारत के विभिन्न व्यंजनों के स्टॉलों के अलावा सिलाई-कढ़ाई और बुनाई के स्टॉल तथा स्वास्थ्य देखभाल से संबंधित स्टॉल विशेष आकर्षण का केंद्र होंगे। उन्होंने बताया कि इस संबंध में सभी तैयारियां तेजी से जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *