पुलिस टीमों ने 124 व्यक्तियों के विरुद्ध की एहतियाती कार्रवाई, 29 को पूछताछ के बाद किया रिहा

 

चंडीगढ़, 18 मई, 2026

गैंगस्टरों के विरुद्ध शुरू की गई निर्णायक ‘गैंगस्टरों ते वार’ मुहिम के 116वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के साथियों के चिन्हित और मैप किए गए 598 ठिकानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि “गैंगस्टरों ते वार” पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक लड़ाई है, जिसे 20 जनवरी, 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने शुरू किया था। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्यभर में विशेष कार्रवाई कर रही हैं।

116वें दिन पुलिस टीमों ने 8 हथियारों सहित 315 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे मुहिम की शुरुआत के बाद कुल गिरफ्तारियों की संख्या 29,700 हो गई है।

इसके अलावा 124 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई की गई है, जबकि 29 व्यक्तियों को जांच और पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान 7 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।

लोग एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 के माध्यम से गुप्त रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में जानकारी दे सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों संबंधी सूचनाएं भी साझा कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *